फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भालू से बचने के लिए दौड़ी महिला पहाड़ी से गिरी, मौत

Mon, 27 Oct 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी विकासखंड के ओंगी गांव के जंगल में गई थी घास लेने
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के ओंगी गांव के जंगल में घास लेने गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इसी दौरान भालू से बचने के लिए महिला भागी तो वह पहाड़ी से गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव काे गांव पहुंचाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव और पूरे क्षेत्र में लंबे समय से भालू की दहशत बनी हुई है।
ओंगी के प्रधान सतीश रावत ने बताया कि बीते रविवार देर शाम को गांव की विनीता राणा (37) पत्नी सतेंद्र राणा गांव के पास जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान विनीता पहाड़ी से गिर गई। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव का गांव पहुंचाकर राजस्व उपनिरीक्षक और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को मृतका का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रधान सतीश रावत ने बताया कि गांव और क्षेत्र में लंबे समय से भालू का खतरा बना है। पूरे क्षेत्र के कई गांव में भालू ग्रामीणों के घरों के नजदीक तक पहुंच रहा है। वहीं इस संबंध में करीब 15 से 20 दिन पहले डीएफओ को भी लिखित दिया गया कि गांव के आसपास भालू को पकड़ने के लिए गश्त बढ़ाई जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेंज अधिकारी बाड़ाहाट मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मौत भालू के हमले से बचने के कारण हुई है। वहीं भालू को रोकने के लिए लगातार गश्त जारी है और पटाखे जलाकर भगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें