फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंहे बच्चे के साथ डीएम दफ्तर पर महिला डटी है धरने पर

विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
पति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर न्यूगांव की प्रीति असवाल अपने डेढ़ साल के दुधमुंहे बच्चे के साथ चार दिन से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं है। गिरफ्तारी तो दूर अधिकारी संतोषजनक जवाब तक देने को राजी नहीं। बीते एक साल से न्याय की गुहार लगा रही विधवा और परिजनों की कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि एक साल पहले उपप्रधान के चुनाव के दौरान 26 फरवरी को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर कपड़े की दुकान चलाने वाला दिनेश असवाल अपने गांव न्यूगांव गया था। अगले दिन वह गांव के तीन अन्य लोगों के साथ पड़ोस के गांव से लौट रहा था। वह घर नहीं पहुंचा और अगले दिन सड़क किनारे उसकी लाश मिली। परिजनों ने मामले में साथ गए तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। हैरानी की बात है कि एक साल बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बीते एक साल से पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काटने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर दिनेश की पत्नी प्रीति अपने डेढ़ साल के बच्चे को साथ लेकर बीते 25 फरवरी से डीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठी है। उसका कहना है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज तो किया, लेकिन इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

चार दिन से वह और उसके परिजन धरने पर बैठे हैं, लेकिन पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रहे हैं। उसने का कहा कि न्याय मिलने तक वह धरना जारी रखेगी। धरने पर बैठने वालों में मृतक के पिता सुंदर सिंह, बहन पिंकी असवाल, भागचंद, पुष्पा देवी, देवंती देवी, संगीता, विजयलक्ष्मी आदि ग्रामीण शामिल हैं। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जल्द ही सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें