फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरसाली का भवन बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
डुंडा प्रखंड की बरसाली पट्टी के गांवों के लिए अच्छी खबर है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरसाली का नया भवन बन कर तैयार हो गया है। अस्पताल को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में मॉडल अस्पताल के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले 40 वर्षों से चिकित्सालय एक किराए के भवन में चल रहा था। भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि भूमि आवंटन की सभी प्रक्रिया पूरी करवाने में एक साल का समय लगा, जिसमें तत्कालीन जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीडी बधानी व आयुर्वेद के निदेशक डा. यतेंद्र रावत ने काफी सहयोग किया। बिष्ट ने बताया कि भवन के उद्घाटन के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आमंत्रित किया गया है। इधर, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. कुसुम उनियाल ने बताया कि शीघ्र ही अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें