राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 30 जून को राष्ट्रीय ट्विटर अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें सभी शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी सुबह दस से शाम छह बजे तक अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेंगे।
मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मुरली मनोहर भट्ट ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सरकारी शिक्षकों, कर्मचारियों को सरकार पुरानी पेंशन की जगह नई पेंशन दे रहे हैं, जिसमें शिक्षक व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में 30 जून को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक हैशटैग रिस्टोर ओल्ड पेंशन और एनपीएस क्विट इंडिया को ट्विट करने की अपील की, जिससे पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम मजबूत हो सके। बताया कि इस आंदोलन को अभी तक 22 राजकीय कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल चुका है।