फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पोलिया मुक्त भविष्य के लिए मिलकर काम करने की जरूरत

Fri, 24 Oct 2025 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में विश्व पोलियो दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता को जागरूक करना और पोलियो-मुक्त भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश पोलियो मुक्त है, किंतु हमारे आस पास के देशों अभी भी पोलियो मुक्त नहीं हुए हैं। इसलिए देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता, नियमित टीकाकरण एवं सामुदायिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रावत ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय समय पर टीकाकरण है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। पांच आयुवर्ग के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक अवश्य पिलाएं। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलवीर राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें