मनेरा स्टेडियम में हुआ हेल्थ वॉरियर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
उत्तरकाशी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिपार्टमेंट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की दस टीमें प्रतिभाग कर रही है। वहीं उद्घाटन मैच विद्यारथ और यूजीवीएनएल तिलोथ के बीच खेला गया। इसमें विद्यारथ ने 37 रन से उद्घाटन मैच अपने नाम किया।
शुक्रवार को मनेरा स्टेडियम में हेल्थ वॉरियर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत और प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को तंबाकू और नशे से दूर रहने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन की भावना भी पैदा करता है। उन्होंने सभी टीमों को निष्पक्ष खेल भावना से खेलने का आह्वान करते हुए तंबाकू मुक्त उत्तरकाशी की दिशा में योगदान देने की अपील की। इस दौरान उद्घाटन मैच विद्यारथ और यूजीवीएनएल तिलोथ के बीच खेला गया। इसमें विद्यारथ ने 6 विकेट खोकर 172 रन बनाए। वहीं यूजीवीएनएल ने 129 रन ही बना पाए। इसके बाद विद्यारथ ने 37 रन से उद्घाटन मैच जीता। वहीं राजबीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। इस मौके पर हरदेव राणा, अनिल बिष्ट मौजूद रहे।