फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जोशियाड़ा क्षेत्र में हल्की बारिश में भी हो जाता है जलभराव

Mon, 18 May 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी प्रशासन नहीं कर रहा है समस्या का समाधान
विज्ञापन

लोगों ने डीएम से मुलाकात कर समस्या बताई, जल्द समाधान नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तरकाशी। नगर के जोशियाड़ा वार्ड में कई बार सर्वे होने के बावजूद जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर से उचित कदम नहीं उठाए गए हैंं। अब बढ़ती आबादी के साथ ही हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। लोगों ने जल्द समस्या हल करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को जोशियाड़ा क्षेत्र के लोग जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे। वहां पर उन्होंने क्षेत्र की जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय सभासद सुनीता नेगी, बलवीर असवाल, राजेंद्र पोखरियाल, हिम्मत राणा, बृजलाल, भूटी देवी, गुड्डी भंडारी, मधु का कहना है कि पिछले 25 वर्षों से वे समस्या से जूझ रहे हैं। हर वर्ष जलभराव होने के कारण घरों में पानी घुसने के नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष राजस्व सहित सिंचाई विभाग और पालिका की ओर से सर्वे किया जाता है। साथ ही योजना बनाने का हर बारर आश्वासन दिया जाता है लेकिन समस्या हल नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब आगामी बरसात के दौरान दोबारा जलभराव होने के कारण उनका नुकसान झेलना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। क्योंकि अतिक्रमण हटाने पर मात्र खानापूर्ति की गई थी। इसलिए अगर दस दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि जल्द ही सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को बुलाकर जल्द समस्या के समाधान का कार्य किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें