नौगांव (उत्तरकाशी)। भाजपा विजय संकल्प रैली का नौगांव में भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। नौगांव में आयोजित जनसभा में अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल चंद आर्य ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करने वाले को वोट दें।
सोमवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली में अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचंद आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल में देश में विकास के जो कार्य किए हैं, वह अनगिनत हैं। कार्यक्रम में यात्रा संयोजक पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, श्याम डोभाल, शशिमोहन राणा, नारायण सिंह चौहान, जगत चौहान, जगमोहन चंद, माणिक शर्मा, विनोद सुयाल, वीरेंद्र सिंह, सते सिंह, स्वराज विद्वान, सुलोचना गौड़, मीना रावत, सुनीता नौटियाल, कृष्णा राणा, अमिता परमार आदि रहे।