फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ व मां शक्ति प्रबंधन कार्यकारिणी गठित

Thu, 11 Feb 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज राजेंद्र सिंह की पहल पर प्राचीन काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर का सुंदरीकरण कराने के बाद अब इसकी देखरेख एवं व्यवस्थाओं के लिए प्रबंधन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामचंद्र उनियाल अध्यक्ष एवं विशालमणि मिश्रा सचिव चुने गए।
विज्ञापन



प्राचीन काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हाल ही में जिला जज राजेंद्र सिंह की पहल पर मंदिर परिसर का सुंदरीकरण कराया गया।

यहां गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण, पुरोला विधायक मालचंद, जिला पंचायत एवं पालिका उत्तरकाशी तथा पर्यटन एवं शहरी विकास विभाग के बजट से सत्संग भवन समेत कई अन्य निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य कराए गए।
विज्ञापन


अब परिसर की देखरेख, धार्मिक आयोजनों के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं के लिए प्रबंधन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बुधवार को जिला जज, डीएम एवं एसपी की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें रामचंद्र उनियाल अध्यक्ष, विशालमणि मिश्रा सचिव, महेश कुड़ियाल उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश भट्ट सहसचिव, सुभाष सोनी कोषाध्यक्ष, राजेंद्र रावत भंडारक, केसी कुड़ियाल तकनीकी सलाहकार, सोबेंद्र रमोला कानूनी सलाहकार, प्रताप पोखरियाल, हेमंती डिमरी एवं किरन पंवार सदस्य चुने गए।

इनके अलावा टेंपल बोर्ड टिहरी के अध्यक्ष मनुजेंद्र शाह मुख्य संरक्षक, जयेंद्र पुरी, मुरारीलाल भट्ट, नेमचंद चंदोक, हरि सिंह राणा, आरएस जमनाल एवं स्वामी कृष्णानंद संरक्षक, एसडीएम भटवाड़ी, अजय पुरी और नवीन भट्ट पदेन प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें