विधायक चैंपियन ट्रॉफी के तीसरे दिन ट्रैक व फील्ड प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
पुरोला। पुरोला खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियन ट्रॉफी के तीसरे दिन ट्रैक व फील्ड प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित 100 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
गोला फेंक अंडर-19 बालक वर्ग में विष्णु सोनी ने प्रथम, सक्षम पंवार ने द्वितीय, ध्रुव राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रवीन रावत प्रथम, सुमित राणा द्वितीय एवं ऋषभ राणा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालक वर्ग के अंडर-19 के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय व सुजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग के अंडर-19 चक्का फेंक में सुमित प्रथम, ध्रुव व सक्षम क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अंकेश प्रथम, समीर द्वितीय व संतोष राणा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। इस अवसर पर मनोज हिमानी, अंकित चौहान, रीतेश, लोकेंद्र नेगी, प्रकाश भंडारी, किरण राणा, सिद्धि भट्ट, पल्लवी उनियाल, धनबीर चौहान, जनक सिंह, अमित राणा, चंद्रमोहन राणा आदि मौजूद रहे।