फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मांगों को लेकर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 12 Feb 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। दशगी पट्टी के कोटधार के ग्रामीणों ने बनगांव-चापड़ा-कसलाना मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। साथ ही क्षेत्र कि विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. मेहरबान सिंह बिष्ट से मुलाकात की। ग्रामीणों ने शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मुलाकात आजाद पंचायत संगठन के संयोजक चिरंजीव अवस्थी ने बताया कि दशगी पट्टी के कोटधार के ग्रामीण लंबे समय से कोटधार दशगी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, बनगांव-चापड़ा-कसलाना मोटर मार्ग का निर्माण करवाने, हातड़ पट्टी के आधा दर्जन गांवों में सालभर से खड़े बीएसएनएल मोबाइल टावरों से नेटवर्क कनेक्टिविटी देने, देहरादून से विकासनगर-नैनबाग-बनचौरा-कोटधार-ब्रह्मखाल-धरासू बैंड होते हुए उत्तरकाशी तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा स्वीकृत करने, तराकोट और छैजुला-कामदा मोटर मार्ग सहित अन्य ग्रामीण सड़कों का डामरीकरण करने करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर कोटधार बाजार में आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर राजेंद्र रांगड सहित कई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें