भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रिवर्स पलायन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेना और महिंद्रा का 39 सदस्य दल माउंटेन रेस कारों और जिपसी के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों के लिए रवाना हुआ। यह दल चीन सीमा पर जादूंग, नेलांग और सोनम तक जाने के बाद हर्षिल घाटी में वाइब्रेन्ट योजना के तहत चयनित गांव में ग्रामीणों से रिवर्स पलायन और पर्यटन, स्वरोजगार विषयों पर चर्चा करेंगे।