फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौंतरी में ग्रामीणों का धरना 14वें दिन भी जारी

Mon, 07 Dec 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौंतरी आईटीआई के लिए जमीन दान देने वाले अनुसूचित जाति परिवार संस्थान में नौकरी की मांग को लेकर 14वें दिन भी धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन



धौंतरी में आईटीआई के लिए भेटियारा गांव के अनुसूचित जाति के परिवारों ने 40 नाली जमीन दान दी थी। उस समय प्रशासन की ओर से इन परिवारों के लोगों को आईटीआई में नियुक्तियों में वरीयता देने का आश्वासन दिया था।

अब संस्थान में नियुक्तियां चल रही हैं, लेकिन भूमि अध्याप्त परिवारों को वरीयता देने के बजाय बाहरी लोगों को नौकरी पर रखा जा रहा है। इससे गुस्साए भूमि अध्याप्त परिवार बीते 24 नवंबर से धौंतरी उपतहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को 14वें दिन पूर्व विधायक गोपाल रावत ने धरना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यहां के गरीब जनता ने अपनी 40 नाली भूमि नि:शुल्क दान की थी और भूमि देते वक्त यहां के लोगों को रोजगार देने की बात कही थी।

पर आज ग्रामीणों की अनदेखी कर संस्थान में बाहरी व्यक्ति को नौकरी पर रखा जा रहा है। धरना देने वालों में शांति प्रसाद, राजू दास, रोशन लाल, जयंती लाल, रामचंद्र  चमोली, सुंदर सिंह, जबरादेवी, मुस्सी देवी, संगीता बैठे थे।
विज्ञापन


समर्थन में सुरेंद्र नौटियाल, विजयपाल मखलोगा, कैलाश नेगी, महावीर सिंह नेगी, भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, बलवीर राणा, हरीश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें