फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में उत्तरकाशी के युवक की हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तरकाशी के एक युवक की मौत के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र की जनता में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

बीते दिनों पुणे महाराष्ट्र के एक होटल में काम करने वाले डांग ब्रह्मखाल निवासी देवचंद रमोला (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक का शव लेने गए उसके परिजनों ने बताया कि वहां पुलिस और होटल मालिक ने उन्हें मामले को रफा दफा करने के लिए धमकाया। वह उन पर पुणे में ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बना रहे थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट है कि युवक की मौत गर्दन पर धारदार हथियार के वार से हुई। इसके बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। बुधवार को डांग गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार से संपर्क कर उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मण भंडारी, अनिल चंद रमोला, महावीर रावत, सुनीता देवी, सुनील डबराल, पुष्पेंद्र सिंह, सूरजमणि भट्ट, बुद्धि सिंह कुमाईं, सत्येंद्र कुमाईं, केशव अवस्थी, अतर सिंह नेगी, अनिल रावत, जयेंद्र सिंह, भागेंद्र राणा, रामलाल, विजयपाल, रामकुमार, कुसुमलता नेगी, मुकेश रमोला, सरोजनी देवी, गणेश गौड़, हरवीर चंद रमोला, सोनिका रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें