फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुल नहीं बनने से ग्रामीण जोखिम में कर रहे यमुना आरपार

Sat, 12 Sep 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुल नहीं होने से सड़क का नहीं हो पा रहा है कोई उपयोग
विज्ञापन

बड़कोट। हनुमानचट्टी के पास दुर्बिल गांव को जोड़ने के लिए वर्षों पहले सड़क तो बना दी गई लेकिन यमुना नदी पर मोटर पुल का निर्माण आज तक नहीं हो सका। पुल के अभाव में सड़क का उपयोग नहीं हो पा रहा है। बीते बृहस्पतिवार को नदी पार करते समय स्थानीय निवासी सोबत सिंह का खच्चर तेज बहाव में बह गया।
दुर्बिल गांव के लिए ब्रीडकुल की ओर से सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को गांव तक सुगम यातायात की उम्मीद जगी थी, लेकिन पुल नहीं बनने से यह सुविधा अधूरी रह गई। नदी पार करने के लिए पूर्व में पाइप डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी मगर बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से पाइप भी बह गए।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों के सामने नदी पार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ग्रामीण मोहन लाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी तीन खच्चर नदी के तेज बहाव में बह चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अभी दूसरे विभाग को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया में अटकी है। इसी वजह से सड़क और पुल निर्माण का मामला लंबे समय से अधर में है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार और ग्राम प्रधान तारी देवी ने शासन-प्रशासन से जल्द मोटर पुल निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में ग्रामीणों और मवेशियों की जान लगातार खतरे में है। उन्होंने नदी में बह चुके मवेशियों के मुआवजे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें