फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बर्तन बजाकर जंगली सुअरों को खेतों से भगा रहे ग्रामीण

Mon, 05 Oct 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्राली गांव में जंगली सुअरों की दहशत से लोग परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। संग्राली गांव में जंगली सुअरों की दहशत से लोग परेशान हैं। सुअर खेतों में घुसकर धान और नकदी फसलों को बरबाद कर रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को अब रात में बर्तन बजाकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी भट्ट, शेखर नैथानी और नरेश नैथानी ने बताया कि इन दिनों खेतों में धान की फसल तैयार है। इसके अलावा अन्य नकदी फसलें भी खेतों में खड़ी है। रात के समय जंगली सुअरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को रौंदने और नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। इससे ग्रामीणों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। फसल बचाने के लिए ग्रामीणों को रातभर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली सुअरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। फसलों को नुकसान होने से उनकी आजीविका भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास गश्त बढ़ाने और जंगली सुअरों से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जंगली सुअरों के आतंक पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें