फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: प्रधानों ने की विकास कार्यों में तेजी और समस्याओं के समाधान की मांग

Thu, 03 Sep 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी में लंबित विकास कार्यों को गति देने और ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधान संगठन मोरी ने विकासखंड अधिकारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रधान संगठन अध्यक्ष कैलाश प्रसाद डिमरी की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण विकास योजनाओं के संचालन में कई दिक्कतें आ रही हैं। संगठन ने वीबीजी रामजी के तहत स्वीकृत कार्ययोजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की। साथ ही पंचायती राज विभाग के अंतर्गत राज्य वित्त और 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को भी तत्काल शुरू करने की मांग उठाई गई है।
प्रधानों ने ग्रामीणों के जॉब कार्ड में दर्ज त्रुटियों के सुधार के लिए न्याय पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाने की मांग की। उनका कहना है कि जॉब कार्ड संबंधी समस्याओं के चलते ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। ज्ञापन में मोरी क्षेत्र की खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी का मुद्दा भी उठाया गया। इस मौके पर हरी सिंह रावत, चैन सिंह, महेंद्र सिंह, सुनीता, शूरवीर सिंह, यशपाल सिंह, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें