फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गांव में फेरी वालों को ग्राम प्रहरी की अनुमति लेनी होगी

Mon, 16 Feb 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। खांसी गांव में फेरी लगा कर व्यापार करने वाले बाहरी व्यक्ति बगैर ग्राम प्रहरी की अनुमति के गांव में नहीं घुस पाएंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और सामाजिक संदेश देने के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सूर्यपाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक आयोजित की गई। इसमें गांव के हित में कई प्रस्ताव लिखे गए। इसमें फसल सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, गांव की सफाई व्यवस्था शामिल हैं। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए प्रत्येक परिवार पर सौ रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया जिसे निगरानी समिति के माध्यम से पेयजल लाइन की टूट फूट पर खर्च किया जाएगा।
इसके साथ ही फसल सुरक्षा के लिए कड़े नियम तय किये गए। माह की प्रत्येक संक्रांति को थाती, पांडवों की चौंरी और गांव के सार्वजनिक रास्तों की सफाई करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ग्राम सभा कोषागार निगरानी समिति का गठन भी किया गया। इसमें ग्राम प्रधान सूर्यपाल रावत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सचिव, चैन सिंह राणा कोषाध्यक्ष, जोगेंद्र राणा, सुनील कुमार संरक्षक, पवना राणा, धिरपाल सिंह, सोबत सिंह, अनोज सिंह, केदार सिंह, सुमन लाल, सुरेश लाल को सदस्य नियुक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें