फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में उपराष्ट्रपति की पत्नी और बेटी ने उतारी मां गंगा की आरती

Tue, 29 Oct 2019 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की पत्नी ने सोमवार को किया गंगा पूजन और आरती में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक संध्या आरती में सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पत्नी एम उषा अपने बेटी के साथ पहुंची। उन्होंने गंगा सेवा निधि की दैनिक संध्या आरती में शिरकत की। इस दौरान उपराष्ट्रपति के परिवार ने विधि-विधान से गंगा पूजन किया। 
विज्ञापन


गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली दैनिक संध्या आरती में सोमवार की शाम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पत्नी एम उषा और बेटी दीपा वेंकट परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुईं। इस दौरान विधि-विधान से गंगा पूजन किया और अपलक मां गंगा की संध्या आरती को देखा और सराहना की।

उपराष्ट्रपति की पत्नी और परिवारजनों का स्वागत गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और सचिव हनुमान यादव ने किया। गंगा सेवा निधि की तरफ  से सभी को रुद्राक्ष की माला भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें