उत्तरकाशी। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए वीर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान के बारे में लोगों को अवगत करा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
बृहस्पतिवार को हनुमान चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व परिषद के जिला मंत्री अजय प्रकाश बडोला ने उनके बलिदान को याद करते हुए सिख समाज के योगदान की सराहना की। कहा कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद के पुत्रों का साहस और बलिदान हमें यह सिखाता है कि चाहे हमें कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े। हमें अपने धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। कीर्ति सिंह महर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने सनातन धर्म के लिए काम करने वाले व धर्म के लिए बलिदान करने वाले लोगों को याद करता है। नगर प्रखंड अध्यक्ष उमेद चौहान ने धर्म रक्षा निधि के सभी हिंदू समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर राजपाल चौहान, अभिषेक नेगी, महिपाल पवार, सच्चेंद्र परमार, यशपाल उभान, कुलवीर कौर, राजेश उप्पल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद