फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तरकाशी रहा उप विजेता

Fri, 28 Nov 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम और कोच ने उत्तरकाशी पहुंचने पर ट्रॉफी जिला शिक्षा अधिकारी को भेंट की
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राज्यस्तरीय विद्यालय शिक्षा अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद उत्तरकाशी की टीम ने उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस पर जिले के शिक्षकों ने खुशी जता कर टीम के प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी। वहीं, टीम और कोच ने उत्तरकाशी पहुंचने पर उप विजेता ट्रॉफी का खिताब जिला शिक्षा अधिकारी को भेंट किया।
देहरादून में राज्य स्तरीय विद्यालय शिक्षा अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जनपद की टीम ने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर विभिन्न जनपदों की टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून व उत्तरकाशी के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम विजेता व उत्तरकाशी जनपद की टीम उप विजेता बनी। टीम ने उत्तरकाशी पहुंचने पर जिला खेल समन्वयक उत्तम नेगी के नेतृत्व में उप विजेता ट्राफी का खिताब जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल व माध्यमिक शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली को भेंट किया। इस मौके पर टीम के कोच व खेल समन्वयक शोबन राणा, दीपक सेमवाल, महावीर राणा, राजेंद्र भंडारी, गिरीश असवाल, हकीमुद्दीन व महावीर कलूड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें