उत्तरकाशी में सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से सवाल करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं को गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई।
उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। मौजूद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से जनपद की स्वास्थय, सड़क, शिक्षा और जिला योजना में हुई कतिथ बंदरबांट को लेकर सवाल पूछने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पुलिस ने गेट पर रोका।
विज्ञापन
गेट पर पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी झड़प देखने को मिली। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फंट गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि प्रभारी मंत्री कह रहे कि जिला योजना का आवंटन ठेकेदारी प्रथा को रोकने के लिए हुआ। लेकिन उसमें जमकर कमीशनखोरी और अन्य कारनामे किए गए और कर रहे हैं।
यहां पर कमीशनखोरी को बढ़ावा दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा का कहना है कि आज अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, स्कूल बंद हो रहे, सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए। साथ ही आईटीआई से लेकर पॉलिटेक्निक के भवनों के निर्माण पर करोड़ो ख़र्च होने के बाद भी नहीं बन पाए भवन। आम व्यक्ति सड़कों पर परेशान है और यहां सेवा संकल्प के तहत करोड़ो की धनराशि ख़र्च की जा रही है। उसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।