ज्ञानसू निवासी एक व्यक्ति के खाते से किसी अज्ञात कालर ने एटीएम कार्ड की आईडी मांगकर खाते से 25 हजार की रकम उड़ा ली। इसकी खबर लगते ही व्यक्ति ने संबंधित बैंक और थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
ज्ञानसू वार्ड नंबर 3 में रहने वाले रामलाल ने बताया कि बीते 14 मार्च को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। उसने एटीएम कार्ड के नवीनीकरण के बहाने उनसे तीनों अंकों का नंबर मांगा और उसी दिन उनके खाते से 25 हजार की रकम गायब हो गई। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में एक शिकायती पत्र भी दिया। साथ ही थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।