फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती

Thu, 21 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती बृहस्पतिवार देर शाम गंगोत्री पहुंची। वे  शुक्रवार को गंगोत्री में गंगा घाटों का निरीक्षण और तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात के बाद लौटते समय मातली में अधिकारियों से मिलेंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचने और यहां से हर्षिल होते हुए गंगोत्री जाने का कार्यक्रम था। ऐसे में सुबह ही अधिकारी मातली हेलीपेड पहुंच गए थे। बाद में सुश्री भारती सड़क मार्ग से शाम चार बजे चिन्यालीसौड़ पहुंची।

यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से मनेरी और फिर हर्षिल होते हुए गंगोत्री जाना था। इसके चलते डीएम, एसपी समेत तमाम अधिकारी शाम को मनेरी पहुंचे, लेकिन हर्षिल क्षेत्र में मौसम खराब होने की सूचना मिलने पर वे मनेरी में कुछ देर रुकने के बजाय सीधे हर्षिल पहुंची।
विज्ञापन


हर्षिल में सुरक्षित लैंडिंग होने तक अधिकारी मनेरी में ही डटे रहे। हर्षिल में बूंदाबांदी के चलते हेलीकॉप्टर उन्हें छोड़कर लौट गया। यहां से वे सड़क मार्ग से देर शाम गंगोत्री धाम पहुंची।
गंगोत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सुश्री भारती शुक्रवार सुबह गंगा घाटों का निरीक्षण करेंगी तथा तीर्थ पुरोहितों एवं साधु-संन्यासियों से मुुलाकात कर चार धाम यात्रा की तैयारियों और क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेंगी। यहां से हर्षिल पहुंचकर वे सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से लौटेंगी। इस दौरान वे कुछ देर मातली में रुककर अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और फिर हरिद्वार लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें