फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नगर में युवाओं को स्मैक की आपूर्ति करने वाले ड्रग पैडलर एवं एक अन्य युवक को 33 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बीते रविवार की रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनेरा पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। यहां गदेरे के पास बैठे हुए दो लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच कर तलाशी ली, तो उनके पास से 33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़े गए शिवम गर्ग निवासी शामली उत्तर प्रदेश हाल निवास तिलोथ सेरा व अमरीश भट्ट निवासी सिरोर उत्तरकाशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि स्मैक के साथ गिरफ्तार शिवम गर्ग से पूछताछ में पता चला है कि वह स्वयं नशे का आदी है और स्मैक लाकर अन्य लोगों को भी उपलब्ध कराता है। इस सफलता पर एसपी ने एसओजी के कांस्टेबल ओसाफ खान को दो हजार रुपये नकद पारितोषिक की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें