फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लोडर से टकराया दोपहिया वाहन, दो युवक घायल

Wed, 26 Nov 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर लाटा के समीप बीआरओ के लोडर से एक दोपहिया वाहन टकरा गया। हादसे में कामर गांव के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आधे रास्ते तक निजी वाहन से पहुंचाया गया। उसके बाद 108 सेवा से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर लाटा के समीप मोड़ पर बीआरओ के लोडर वाहन से दोपहिया वाहन टकरा गया। घटना में दोपहिया वाहन सवार विरेंद्र सिंह (35) निवासी कामर और प्रमोद (35) निवासी कामर घायल हो गए। उसमें एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय निवासी अनिल रावत ने दोनों घायलों को अपने वाहन से मनेरी तक पहुंचाया। उसके बाद उन्हें 108 सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें