फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो की मौत

Sat, 17 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौगांव क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे मामले में चिन्यालीसौड़ बाजार में डंपर की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार शाम को नौगांव क्षेत्र में करीब चार बजे छोमरोटा मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गांव के एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम अरविंद उर्फ पिंटू (25) पुत्र मंतराम निवासी नौगांव है। बताया गया कि दुर्घटना के समय अरविंद अन्य लोगों के साथ सड़क पर खड़ा था। इस बीच सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर खुद ही नीचे ढलान की ओर चलने लगा, जिससे वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

प्रधान श्याम दत्त ने बताया कि अवरोध के लिए लगाया गया उपकरण अचानक हटने से खड़ा ट्रैक्टर पीछे की ओर आ गया और अरविंद की उसके चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों ने भाग कर जान बचाई। वहीं शुक्रवार दोपहर में चिन्यालीसौड़ बाजार में एक महिला डंपर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


महिला को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती करवाया गया था, जहां देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दे कि शुक्रवार दोपहर चिन्यालीसौड़ बाजार में बाइक से वीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी अमिता और रिश्तेदार उषा देवी पत्नी शूरवीर ग्राम चंठवा टिहरी गढ़वाल के साथ कहीं काम से जा रहे थे।

इस बीच पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नीचे गिर गए। वीरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी अमिता को मामूली चोटें आई, लेकिन उषा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उषा ने देर रात दम तोड़ दिया।

धरासू थाने के एसएचओ रविंद्र यादव ने बताया कि डंपर चालक अमित पुत्र डोडी सिंह को हिरासत में लिया गया है, जबकि डंपर को सीज कर दिया गया है। मृतका के परिजनों की ओर तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें