फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में आग लगने से दो मवेशी जिंदा जले, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव प्रखंड के कुपड़ा गांव में एक गोशाला में आग लगने से दो मवेशी जिंदा जल गए, जबकि तीन अन्य मवेशी बुरी तरह झुलस गए। आग की चपेट में आने से पास की दो गोशालाएं भी जल कर राख हो गई। हालांकि इनमें बंधे मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

कुपड़ा गांव निवासी चित्रमोहन राणा ने बताया कि मंगलवार देर शाम गांव से दूर अछैना तोक स्थित शीशपाल सिंह की गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला में दो भैंस, दो गाय और एक बैल बंधे हुए थे। अग्निकांड में शीशपाल सिंह के दो मवेशी जल गए, जबकि तीन अन्य झुलस गए। आग ने इसके निकट संजय सिंह और ठैपाल सिंह की गोशाला को भी अपनी चपेट में लिया। हालांकि तब तक ग्रामीणों ने इनसे मवेशी सुरक्षित बाहर निकाल लिए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें