फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: महाविद्यालय में विकसित की गई त्रिफला वाटिका, डीएम ने किया उद्घाटन

Thu, 12 Nov 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्रिफला वाटिका विकसित की गई है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने वाटिका का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

हिमालयन एनवायरनमेंटल एडवोकेसी एंड रेस्टोरेशन फोरम की पहल पर तैयार वाटिका में त्रिफला के प्रमुख घटक हरड़, बहेड़ा और आंवले के पौधे रोपे गए हैं। पहल का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक औषधीय वनस्पतियों के ज्ञान को संरक्षित करने के साथ ही छात्राओं को इनके महत्व और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर डीएम प्रशांत आर्य ने औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, महाविद्यालय परिसर में विकसित वाटिका से छात्र-छात्राओं को औषधीय वनस्पतियों की पहचान, उपयोगिता और संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान मिल सकेगा। फोरम के संयोजक डॉ. विनय नौटियाल ने बताया कि इस पहल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पारंपरिक औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वाटिका के निर्माण एवं विकास में गजेंद्र पड़ियार, शार्दुल बिष्ट सहित महाविद्यालय के कर्मचारियों ने सहयोग किया। इस मौके पर वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. हेमलता और डॉ. संजीव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें