फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए सांस अभियान शुरू

Thu, 12 Nov 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों को निमोनिया के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के प्रति किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सर्दियों में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सांस अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार से शुरू हुआ यह अभियान 28 फरवरी तक जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों में चलाया जाएगा। इसके तहत अभिभावकों को निमोनिया के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय के निर्देशन में जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अभियान की शुरुआत की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस पोखरियाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में निमोनिया की समय पर पहचान कर उन्हें गंभीर स्थिति से बचाना है।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से परिवारों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. तान्या ने बताया कि बच्चों में तेज सांस चलना, सांस लेने में परेशानी, छाती का अंदर धंसना, खांसी और बुखार निमोनिया के प्रमुख लक्षण हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और बच्चे को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।
विज्ञापन

घरेलू उपचार के भरोसे रहने से बीमारी गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण, छह माह तक केवल मां का दूध, उचित पोषण और स्वच्छता से निमोनिया का खतरा कम किया जा सकता है। बच्चों को धुएं और वायु प्रदूषण से बचाना भी जरूरी है। इस दौरान डॉ. पोखरियाल ने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारी गिरीश उनियाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरदेव राणा, क्वालिटी मैनेजर शंकर नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें