फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिहरि नाट्य कला मंच ने दी मनमोहक प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनाणी में चल रहे पौराणिक कुंड की जातर वसंत मेले में शनिवार को विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले के तीसरे दिन मंच पर सुनील बेसारी, कुसुम नेगी आदि कलाकारों ने गढ़वाली गीतों व लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। त्रिहरि नाट्य कला मंच मोलधार टिहरी के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। मंजली आर्य व दीपेंद्र कोहली के निर्देशन में आयोजित नाटिका में कलाकारों ने कैलाश पर्वत, गोकुल धाम आदि पौराणिक कथाओं का मनमोहक मंचन किया।
विज्ञापन

मेला मैदान में शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें नेपाल, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल आदि क्षेत्रों के करीब एक दर्जन पहलवानों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मेले को जनकल्याण से जोड़ने के लिए दिव्यांग शिविर भी लगाया गया, जहां डॉ. अमन, डॉ. तनु, डॉ. एसडी बर्मन आदि चिकित्सकों ने कई दिव्यांगों का परीक्षण कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए। मेले के दौरान दिनेश खत्री, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, पूनम थपलियाल, विपिन थपलियाल, सुरेंद्र रावत, ममलेश रावत, रणवीर राणा, अनिल कुमार, प्रकाश असवाल, शांति बेलवाल, अमित डिमरी, कुलदीप बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें