फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार को दून गया व्यक्ति संक्रमित, परिजन क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले उपचार के लिए देहरादून गए गोना गांव के एक ग्रामीण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मचा है। प्रशासन ने ग्रामीण के परिजनों की सैंपलिंग कराकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को नौगांव प्रखंड के गोना गांव निवासी एक 65 वर्षीय ग्रामीण अस्वस्थ होने पर उपचार के लिए देहरादून के प्राइवेट अस्पताल में गया था। वहां उसकी सैंपलिंग कराए जाने पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सूचना मिलते ही गोना गांव में हड़कंप मच गया। कोविड मजिस्ट्रेट पूरण सिंह रावत ने बताया कि देहरादून में कोरोना पॉजिटिव पाए गए ग्रामीण के गोना गांव में मौजूद परिजनों की सैंपलिंग कराकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही सभी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें