फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी सरलीकरण के लिए व्यापारी हुए मुखर

विज्ञापन
नौगांव में जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जीएसटी सरलीकरण सहित कई मांगों के लिए व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कहा गया कि जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन के चलते वर्तमान समय में व्यापार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एसडीएम ऑफिस में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कहा गया कि एमनेस्टी स्कीम तत्काल लागू की जाए। 50 लाख तक की बिक्री करने पर व्यापारी को एक प्रतिशत ही जमा करने का प्राविधान हो। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महासचिव दिनेश पंवार, उपाध्यक्ष त्रिलोक थपलियाल, जगदीप रावत, श्रीकोट व्यापार सभा के महासचिव त्रिभुवन राणा, दिनेश असवाल, आनंद भंडारी, विनोद लिंगवाल, राजा बिष्ट, आशुतोष पोखरियाल और शशि घिल्डियाल आदि शामिल थे। वहीं देवभूमि व्यापार सभा के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गोदियाल, अमित पाल, सोमेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मौ. आसिफ, सुजीत अग्रवाल व गोपाल कृष्ण डुडेजा ने भी मांगों के निराकरण करने की बात कही।
जिले की 27 इकाइयों के प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जिले के व्यापारियों ने जीएसटी से हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेजकर मांगें पूरा करने की मांग की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में जिले की 27 इकाइयों के प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, कुलदीप वर्मा, पवन राठौर, अंकोला पुरोहित, अनिल नेगी, विनोद नवानी, माधव सेमवाल, भगवती लंबूरी, कुंवर चौधरी, मैदर पंत, कुंवर खत्री, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, दिगपाल सिंह सहित कई शामिल थे। उधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल पोखरी के ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, विक्रम सिंह, प्रकाश चमोला, दीपेंद्र चौधरी, गिरीश किमोठी ने भी केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भेजा। संवाद
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में व्यापारी मुखर
उत्तरकाशी/बड़कोट/नौगांव/पुरोला। जीएसटी में संशोधन की मांग को लेकर व्यापारी मुखर हो गए हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिला, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर व्यापारियों ने केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर जीएसटी के नियमों में बदलाव की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, रमेश चौहान, अजय प्रकाश बडोला, मनमोहन थलवाल, मान सिंह गुसाईं, विरेंद्र बत्रा आदि मौजूद रहे। उधर नौगांव में व्यापारियों ने यमुनोत्री हाईवे पर सांकेतिक धरना देकर जीएसटी के विरोध में नारेबाजी की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कबूल पंवार, नगर अध्यक्ष जगदीश असवाल, हरदेव राणा, तिलक रमोला, दिनेश चौहान ने समस्या के निराकरण की मांग की। पुरोला में भी नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, मदनलाल अग्रवाल, जयेंद्र रावत, अरविंद खंडूड़ी, दिनेश जैन, कमलाराम शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। बड़कोट में भी व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भेजा।
‘व्यापारियों को हो रहा आर्थिक नुकसान’
नई टिहरी। उद्योग व्यापार मंडल ने सुमन पार्क में धरना देने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे ज्ञापन में कहा कि कोरोना के कारण व्यापार चौपट हो गया है, जिससे व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में राजेश ड्यूडी, कर्म सिंह तोपवाल, अतीक अहमद, मायाराम थपलियाल, प्रकाश डोभाल, गंगाराम चमोली, आनंद तोपवाल, कमल, अमरीश पाल, स्वयंवर चौहान आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

ये हैं व्यापारियों की मांगें
-व्यापारियों ने कर की दर शून्य
-पांच और 18 प्रतिशत करने
-रिवाइज रिटर्न का प्रावधान करने
-गलत राशि भरने पर रिफंड समायोजन का प्रावधान करने
- कॉमन सर्विस पर दिए गए जीएसटी का इनपुट देने
- सीमित क्षेत्र में बिकने वाले ब्रांड को शून्य जीएसटी की श्रेणी में लाने
- जीएसटी रिटर्न भरते समय अंतरराज्यीय बिक्री की जानकारी न मांगने
- अग्रिम प्राप्त रकम पर जीएसटी न लगाई जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें