फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन

Tue, 20 May 2025 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन एटक के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी सहित दस सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को मजदूर यूनियन एटक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में काली कमली धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने मुख्य बाजार होते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली बाजार से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन एटक के जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि वे लंबे समय से बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात फौजियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करने, सीमा पर आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखने, संविदा, वैकल्पिक कार्यरत मजदूरों को नियमित करने, भोजन माता, आशा, आंगनबाड़ी की न्यूनतम मजदूरी 27 हजार देने, जल संस्थान, बीएसएनएल आदि श्रमिकों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान और मजदूर विरोधी कानून पास कर रही है। उन्होंने जल्द ही मांगों का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर दुर्गा देवी, जयेंद्री देवी, भरत देई, सरिता, चतर सिंह, कुसुम, रिना, रविंद्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें