पुरोला। तहसील दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित छह शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम मुकेश रमोला ने सभी विभागीय अधिकारियों को उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मंगलवार को पुरोला तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में पीएमजीएसवाई, लोनिवि, सिंचाई, वन प्रभाग सहित विभिन्न विभागों की शिकायत दर्ज हुई। स्थानीय निवासी बलदेव असवाल ने नगर पालिका में पिछले वित्तीय वर्ष में करवाए गए रास्ते, नाली निर्माण और इंटर लॉकिंग टाइल के भुगतान नहीं होने की शिकायत दर्ज करवाई।
वहीं बलदेव रावत और गजेंद्र चौहान ने नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर चार, पांच में आवासीय भवनों व कार्यालयों के समीप खड़े चीड़ के पेड़ों से खतरों के बारे में बताया। मोरी निवासी ताली राम सिंह ने सिरगा मोटर मार्ग में सड़क की नालियों के नियम विरुद्ध निर्माण करवाने का आरोप लगाते हुए घरों में सड़क का मलबा और पानी घुसने की बात कही। श्याम सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र में नहरों की स्थिति खराब होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रह है। वहीं एसडीएम मुकेश रमोला ने सभी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार केएस किरौला, बीडीओ सुरेश चौहान, एसडीओ टोंस अरविंद मोल्फा व बलदेव रावत,बृजमोहन चौहान आदि मौजूद रहे।