फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वरुणावत पर्वत पर गंदगी फैला रहे पर्यटक

Mon, 16 Nov 2026 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलों में तोड़कर छोड़ रहे शराब की बोतलें
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत के शीर्ष और आसपास के जंगलों में बढ़ती गंदगी को लेकर संग्राली युवा मंगल दल ने नाराजगी जताई है। युवाओं का कहना है कि पर्वत पर घूमने आने वाले कुछ पर्यटक जगह-जगह कूड़ा फैलाकर चले जाते हैं। वहीं, कुछ असामाजिक तत्व जंगलों में शराब का सेवन कर बोतलें तोड़कर छोड़ रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी खड़ी हो रही है।
युवा मंगल दल के अध्यक्ष देवेश नौटियाल, प्रवेश भट्ट और देवेश नैथानी ने बताया कि वरुणावत पर्वत पर पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। लोग यहां प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं लेकिन कई लोग स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते। जंगलों में बिखरे कांच के टुकड़ों से घास और चारापत्ती लेने जाने वाली महिलाओं के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवा मंगल दल की ओर से कई बार सफाई अभियान चलाकर पर्वत को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ समय बाद फिर से गंदगी फैल जाती है। इस समस्या से जिला प्रशासन और वन विभाग को भी कई बार अवगत कराया गया। अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। युवाओं ने पर्वत पर नियमित निगरानी रखने, कूड़ा फैलाने वालों और जंगलों में शराब पीकर बोतलें तोड़ने वालों के खिलाफ चालान व जुर्माने की कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें