फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरी-केदारकांठा ट्रेक पर पहुंचे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकृति का नजारा देखने के लिए पर्यटक सांकरी, केदारकांठा, हर्षिल वैली और चौरंगीखाल क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों के साथ ही होम स्टे संचालित कर रहे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

हरकीदूर प्रोटेक्शन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव चैन सिंह रावत ने बताया कि सौड़ एवं सांकरी गांव में पर्यटक होम स्टे की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शनिवार तक पर्यटकों को केदारकांठा ट्रेकिंग की अनुमति नहीं मिली, लेकिन रविवार से अनुमति मिल सकती है।
गुड़गांव से पहुंचे गर्वेश शर्मा, दिल्ली से आए पारस ध्यानी, महेंद्र सिंह, अपूर्वा खत्री, शिखर, स्निग्धा चतुर्वेदी, आकाश अग्रवाल आदि पर्यटकों ने कहा कि वे 13 दिसंबर को ही सांकरी पहुंच गए थे। यहां ताजा बर्फबारी देख काफी खुशी मिली है। इधर सुक्की निवासी मोहन सिंह राणा ने बताया कि हर्षिल वैली में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

साहसिक गतिविधियों के गुर सीख रहे युवा
पुरोला। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स में रवाईं घाटी के तीस युवाओं को सांकरी में साहसिक गतिविधियों के गुर सिखाए जा रहे हैं। बीते 12 दिसंबर को शुरू हुए इस कोर्स में प्रशिक्षक सविता कंसवाल, विकास पंवार, नरेंद्र पंवार, विजय गर्सी, बृजमोहन राणा एवं कमलेश रावत ने युवाओं को विभिन्न उपकरणों के प्रयोग एवं रस्सी की गांठों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में शामिल प्रमोद राणा, नरेश राणा, गोविंद राणा, अमीन सिंह, ईशू, सेवा, राधा, रविना, प्रियंका आदि प्रशिक्षुओं ने कहा कि कोर्स में उन्हें साहसिक गतिविधियों के बारे में काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें