राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत रामा गांव में टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दो माह तक चला यह प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।
पुरोला प्रखंड के रामा गांव में दो माह तक चले प्रशिक्षण में क्षेत्र के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड के गुर सिखाए गए। ताकि वे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के बीच टूरिस्ट गाइड के तौर पर सेवाएं देकर स्वरोजगार अपना सकें। प्रशिक्षण के संयोजक सुभाष सकलानी ने बताया कि क्षेत्र के 25 युवाओं को दो माह तक प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को प्रमाणपत्र वितरण के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ। समापन पर रामा गांव की प्रधान अंजना सेमवाल एवं शक्ति प्रसाद जोशी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र बांटे। इस मौके पर विष्णु प्रसाद सेमवाल, प्रेमलता, दीपशिखा, हरिमोहन, अमन कुमार, सुचिता, आंचल, अमित लाल, संजीव आदि मौजूद रहे।