फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत व नृत्य में भटवाड़ी ब्लॉक की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल मैदान पुरोला में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भटवाड़ी विकासखंड की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

बुधवार को डुंडा में गंगा घाटी के युवा महोत्सव के बाद बृहस्पतिवार को खेल मैदान पुरोला में रवाईं घाटी का युवा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें गंगा घाटी के महोत्सव की विजेता भटवाड़ी विकासखंड की टीम ने भी प्रतिभाग किया। महोत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी एवं जिला युवक समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी ने किया।
महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भटवाड़ी विकासखंड की टीम ने लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि लोकगीत में नौगांव तथा लोकनृत्य में मोरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अब भटवाड़ी टीम राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि इस बार कोविड-19 महामारी के चलते युवा महोत्सव को दो जोन में बांटा गया है। प्रतियोगिता में राइंका पुरोला के सोहनलाल बडोनी, राइंका हुडोली की दर्शनी रावत एवं जूनियर हाईस्कूल छिबाला की अलका रजवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन अजय नौटियाल ने किया। इस मौके पर कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष नेगी, गोपाल कैंतुरा, नवीन चौहान, दर्शनी रावत, अलका रजवार, अवतार असवाल, प्रकाश भंडारी, गुलाब सिंह रावत, प्रदीप राज, जितेंद्र वर्मा, लोकेंद्र सिंह, प्रवेश पैन्यूली, धनेश्वर रावत, जयदेव चौहान, मुकुल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार नहीं करने पर जताई नाराजगी
पुरोला। युवा महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में सांस्कृतिक दल इसमें प्रतिभाग करने से वंचित रह गए। इस पर नाराजगी जताते हुए ब्लाक प्रमुख रीता पंवार सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि महोत्सव में शामिल नहीं हुए। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से महोत्सव आयोजित किया जाता है, लेकिन विभाग द्वारा इसका प्रचार-प्रसार नहीं करने के कारण चंद टीमें ही महोत्सव में शामिल हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें