फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा का जज्बा रखते हैं इस जिले के टॉपर

Wed, 25 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में राज्य की मेरिट में 13वें और जिले में टॉपर रहे अनूप रमोला के पिता स्वरूप चंद रमोला किसान और माता सविता रमोला गृहणी हैं। अनूप ने हाईस्कूल में भी राज्य में 21वां स्थान हासिल किया था। अनूप सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वह एनडीए की तैयारी कर रहे हैं। अनूप ने बताया कि उन्होंने पूरे साल रोजाना पांच घंटे पढ़ाई की।
विज्ञापन


इंजीनियर बनना चाहते हैं रजत
इंटरमीडिएट में राज्य की मेरिट में 16वें और जिले में दूसरे स्थान पर रहा रजत पश्चिमी दो साल पहले कुछ नंबरों के अंतर से हाईस्कूल की मेरिट में आने से वंचित रह गया था। इस बार उसने रोजाना चार घंटे नियमित पढ़ाई की और राज्य की मेरिट सूची में स्थान बनाया। रजत के पिता दिनेश पश्चिमी भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं, जबकि माता भारती देवी गृहणी हैं। रजत इंजीनियर बनना चाहता है।

डाक्टर बनना चाहती हैं अश्लेषा
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में राज्य में 21वां स्थान हासिल करने वाली अश्लेषा थपलियाल जनपद में तीसरे स्थान पर रही, जबकि राज्य स्तर पर छात्राओं की मेरिट में उन्होंने 12वां स्थान प्राप्त किया। बचपन से मेधावी अश्लेषा ने हाईस्कूल की राज्य स्तरीय मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उसके पिता रमेश प्रसाद थपलियाल एवं माता लक्ष्मी देवी दोनों सरकारी विद्यालयों में शिक्षक हैं। अश्लेषा डाक्टर बनना चाहती हैं और इसकी तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन


सेना में भर्ती होना चाहते हैं आशुतोष
अमर उजाला के पत्रकार जगमोहन पोखरियाल और गृहणी अशर्फी पोखरियाल के पुत्र आशुतोष ने हाईस्कूल की मेरिट में राज्य में नवां और जनपद में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। आशुतोष सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं। वे बताते हैं कि अनुशासन के साथ मन लगाकर कुछ घंटों की नियमित पढ़ाई कर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें