फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित 12 को करेंगे नए सीएम से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने अब तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया है। जल्द ही तीर्थ पुरोहित देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को रद्द करने की मांग को लेकर नए सीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने चार धामों समेत तमाम मंदिरों को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधीन कर सनातन धर्म की परंपराओं का उल्लंघन किया था। अब भाजपा सरकार ने पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया सीएम बनाया है। सांसद रहते हुए उन्होंने तीर्थ पुरोहितों एवं हक हकूकधारियों की पैरवी की थी। उन्होंने परंपराओं से छेड़छाड़ को अनुचित बताते हुए आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित धामों की पूजा पद्धति को यथावत रखने की बात कही थी। ऐसे में तीर्थ पुरोहितों को उम्मीद है कि अब वे मुख्यमंत्री बनने के बाद देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को रद्द करेंगे। सेमवाल ने कहा कि 12 मार्च को तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल और अपनी मांग को लेकर नए सीएम से मुलाकात करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें