फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरू हुआ तीसरे चरण का कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सोमवार से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें साठ वर्ष से अधिक आयु के सभी व 45 से 59 आयु के को-मॉर्विड/रोग ग्रस्त लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल के साथ ही जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी जोशी ने बताया कि अभी तक जिले में 2958 हेल्थ वर्कर्स व 3050 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 1305 हेल्थ वर्कर्स को दूसरी डोज का टीका लगाया गया है। अब टीकाकरण के तीसरे चरण में एक मार्च से साठ वर्ष से अधिक के सभी लोगों के साथ ही 45 से 59 आयु वर्ग के को-मोर्विड/रोग ग्रस्त लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पहले दिन जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ और नौगांव में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र में जाकर पंजीकरण कराने के साथ ही कोविन एप के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं। पंजीकरण संख्या के आधार पर ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें