गाजणा क्षेत्र में जिले की सीमा के भीतर टिहरी पुलिस के चैक पोस्ट पर पुलिस के मनमाने रवैये के कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डुंडा प्रखंड के उडरी गांव निवासी सुभाष रावत, शीशपाल रावत, नरेश रावत, भागचंद, मुकेश, महेंद्र, रणवीर, लाखी रावत, सोबेंद्र, हरदेव आदि ने बताया कि वे धौंतरी बाजार में दुकानें चलाते हैं। इसके लिए वे रोजाना गांव से ही पांच किमी दूर धौंतरी आते जाते हैं। इस बीच टिहरी जनपद की सीमा पर कोडार में टिहरी पुलिस चौकी है। यहां तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें दुपहिया वाहनों के दस्तावेज आदि की आड़ में बेवजह परेशान किया जाता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो