फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में हुए युवक की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत मजदूर संगठन ने पुणे महाराष्ट्र में डांग ब्रह्मखाल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने व उत्तराखंड में चल रही परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि देश विदेश में बड़ी संख्या में पहाड़ के लोग रोजगार कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से परिजनों में भय का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने व पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई बड़ी सरकारी परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए तो पहाड़ के युवाओं को पलायन करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में सुनीता, स्वराजी, प्रकाश शाह, रणवीर सिंह, प्रभावती, सुरेश सिंह, धनवीर चंद आदि अनेक लोग शामिल रहे।
उधर, इस मामले को लेकर शुक्रवार को ब्रह्मखाल में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें लक्ष्मण सिंह भंडारी ने कहा कि मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र की जनता में रोष है। 18 नवंबर को ब्रह्मखाल में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई है। इसमें अग्रिम रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर नवीन भंडारी, डा.विजय बडोनी, टीएस कुमाईं, जनक सिंह, मदन बिजल्वाण, शैलेंद्र कोहली, सूरजमणि भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें