फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जिला सहित अन्य अस्पतालों में नहीं है बाल रोग विशेषज्ञ

Mon, 13 Jul 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञ के स्थानांतरण के बाद अब होगी दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद के जिला अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण के बाद अब पूरे जनपद में एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल सहित मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट और चिन्यालीसौड़ अस्पताल में आठ बाल रोग विशेषज्ञों के पद सृजित हैं लेकिन अभी तक किसी भी पद पर नियुक्ति नहीं हो पाई है।
जिला अस्पताल में तीन बाल रोग विशेषज्ञ के पद सृजित हैं। दो पदों पर वर्षों से डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई। वहीं एक बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण होने के बाद अब तीनों पद खाली हो गए हैं। हालांकि शासन की ओर से कोटद्वार से एक डॉक्टर का स्थानांतरण जिला अस्पताल में किया गया लेकिन उनकी ओर से अभी तक ज्वाइन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी ज्वाइनिंग पर अभी संशय बना हुआ है। ऐसी स्थिति में जिला सहित महिला अस्पताल में बच्चों, किशोर व नवजात बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़, बड़कोट, मोरी सहित नौगांव और उप जिला चिकित्सालय पुरोला में बाल रोग विशेषज्ञों के पद सृजित है लेकिन वहांं पर वर्षों से किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इससे लोगों को अपने बच्चों के उपचार के लिए देहरादून और ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ रही है। सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल का कहना है कि कोटद्वार से एक डॉक्टर का स्थानांतरण जिला अस्पताल के लिए हुआ है लेकिन उनकी ओर से अभी ज्वाइन नहीं किया गया है। अन्य पदों पर तैनाती के लिए भी शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें