फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तराखंड क्रांति दल ने किया पहाड़ के वाहन चालकों का सम्मान

Sun, 05 Apr 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से पहाड़ी की विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले टैक्सी-मैक्सी, बस, ट्रक और लोडर आदि चालकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जोशियाड़ा स्थित ट्रक यूनियन पार्किंग में पहाड़ों के देवदूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के कई संगठन के पदाधिकारियों और चालकों को सम्मानित किया गया। यूकेडी की टैक्सी मैक्सी, बस, ट्रक, लोडर चालकों पहाड़ों में विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं।
मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि देवदूतों ने पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए इनको भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर बिहारी लाल जगूड़ी, राजेंद्र बिष्ट, सौम्या पहाड़ी, प्रवीण चंद्र रमोला, कुलदीप कलूड़ा, जगत रमोला, प्रताप प्रमोला, अरविंद बुटोला, पंकज उनियाल, अनिल थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें