फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शहरी विकास निदेशालय ने ईओ को तांबाखानी में जमा कूड़े के निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

Fri, 22 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शहरी विकास निदेशालय की ओर से नगरपालिका उत्तरकाशी को तांबाखानी में एकत्रित कूड़े का विधिवत निस्तारण सहित भविष्य में जमा होने वाले कूड़े के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निदेशालय ने कहा कि गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग के दृष्टिकोण से उत्तरकाशी महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इससे चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन




बीते बीस मई के अंक में अमर उजाला की ओर से तांबाखानी में कूड़े का ढेर बना मुसीबत शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए शहरी विकास निदेशालय की ओर से नगरपालिका उत्तरकाशी के अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में जबाव मांगा गया है। ईओ को जारी पत्र में निदेशालय के संयुक्त निदेशक ने अमर उजाला की खबर का उल्लेख करते हुए जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कूड़े से निकलने वाले गंदे पानी से उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर बहने और भागीरथी नदी में इस पानी के जाने पर नाराजगी जताई गई। उत्तरकाशी गंगोत्री धाम यात्रा रूट है। यहां पर हर दिन लाखों यात्री पहुंच रहे हैं। लेकिन नगर में प्रवेश करते ही उन्हें कूड़े के ढेर के साथ स्वागत हो रहा है। इससे यात्रियोें के लिए बीच भी गलत प्रभाव जा रहा है। संयुक्त निदेशक ने ईओ से जल्द ही कूड़े के निस्तारण के साथ ही भविष्य में कार्ययोजना तैयार कर निदेशालय को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें