फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: धारी में तेज अंधड़ से उड़ी मकान की छत

Fri, 22 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



नौगांव (उत्तरकाशी)। विकासखंड के धारी कफनौल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। नरयूंका गांव निवासी केदार सिंह और विजयपाल सिंह के आवासीय भवन की छत तेज हवाओं के कारण उड़ गई। दोनों परिवारों ने गांव से कुछ दूरी पर अपने सेब के बगीचे के पास यह भवन बना रखा था। घटना के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा विधिक कार्यकर्ता रमेश इन्द वाण ने बताया कि तूफान के कारण क्षेत्र में फल और सब्जियों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जल्द आकलन कर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें