फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पौराणिक गंगानी वसंतोत्सव मेला 13 से

Wed, 28 Jan 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। माघ मेला निपटाने के बाद अब जिला पंचायत ने गंगानी में आयोजित होने वाले पौराणिक वसंतोत्सव मेले (कुंड की जातर) की तैयारियां शुरू कर दी है। 13 फरवरी से शुरू होने वाला यह मेला इस बार 17 फरवरी चलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को त्रिवेणी संगम गंगानी में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। कुंड की जातर के नाम से प्रसिद्ध यह मेला पौराणिक काल से अनवरत चला आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक गंगानी बसंत उत्सव मेले को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर उनका पूरा प्रयास रहेगा। इस मौके पर एसडीएम बृजेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, एसएसआई रणवीर चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, सरत सिंह चौहान, संजय थपलियाल उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें