फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें होंगी बेहतर, बढ़ेगा पर्यटन, रुकेगा पलायन : गडकरी

Sun, 12 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
Gadkari - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट से उत्तराखंड में न केवल सड़कें बेहतर होंगी बल्कि पर्यटन, रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। वर्ष 2018 के अंत तक इस प्रोजेक्ट का खत्म कर दिया जाएगा। गडकरी रविवार को कोटद्वार और उत्तरकाशी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कोटद्वार में देवी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर कोटद्वार को ऑल वेदर रोड से जोड़ा जाएगा। सड़क इतनी मजबूत होगी कि 200 वर्षों तक इस पर गड्ढे तक नहीं पड़ेंगे। लालढ़ाग-चिल्लरखाल और कालागढ़-रामनगर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया जाएगा।

कोटद्वार बस अड्डे को अंतरराज्यीय हाईटेक बस अड्डा बनाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भाजपा प्रत्याशी डा. हरक सिंह रावत के समर्थन में मतदान करने की अपील की। सभा में भाजपा प्रत्याशी हरक सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ती रावत, उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, महामंत्री विरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



उत्तरकाशी के आजाद मैदान में गंगोत्री विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह रावत के समर्थन में हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई बड़े घोटाले हुए हैं। भाजपा के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो सकता है।

भाजपा देश का भविष्य संवारने का संकल्प लेकर आई है। उन्होंने गोपाल रावत के समर्थन में लोगों से वोट मांगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के सांसद रामस्वरूप शर्मा, टिहरी सांसद राजलक्ष्मी शाह, गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुंदर नौटियाल, सुरेश चौहान, विजय संतरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें